एक करोड़ बीस लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया शिलान्यास
मोतिहारी:हरसिद्धि,प्रखंड क्षेत्र के बैरिया डीह टाल पर रविवार को एक करोड़ बीस लाख की लागत से बनने वाले छह वेड का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास स्थानीय विधायक कृष्ण नंदन पासवान व भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मंडल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने किया , शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बैरिया डीह में छह बेड के बनने वाले इस अस्पताल में डॉक्टर, नर्स व एंबुलेंस की सुविधा रहेगी, इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा, उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे, कोई सड़क कच्ची नही दिखेगी, हम बाकी सभी कमी को पूरा करूंगा,पुल, पुलिया, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन आदि कोई काम अधूरा नहीं रहेगा, उन्होंने कहा कि जनता ने हमें मान सम्मान के साथ विधायक बनाया है, छोटी या बड़ी उनकी हर समस्या का समाधान के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे, उन्होंने कहा कि सभी लोग सकारात्मक सोच रखें, हम उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करेंगे, उन्होंने कहा कि इस जगह बहुत ही जल्द एक स्टेडियम का शिलान्यास होगा, वही राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दूर देहात में स्वास्थ्य केंद्र बनना बड़े सौभाग्य की बात है, उन्होंने कहा कि स्कूल कॉलेज दूर होने पर बच्चे वहां समय पर पहुंच जाते हैं, परंतु अस्पताल दूर होने पर काफी परेशानी होती है। विधायक जी के अथक प्रयास से स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से यहां की जनता को काफी लाभ होगा, इस समारोह में धवही निवासी संजय यादव तथा बैरिया डीह निवासी कृष्णा चौधरी राजद से आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए किए, समारोह को भाजपा जिला मंत्री देवेश कुमार,अनिरुद्ध साहनी सुरेंद्र सिंह, अनिल ठाकुर, छोटे लाल कुशवाहा, विक्रमा साहनी, पंचायत अध्यक्ष धुरेंद्र सिंह ने संबोधित किया, मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किय, मौके पर विक्रमा साहनी, विजय श्रीवास्तव, फुलेना सिंह, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे,भवन निर्माण का कार्य एस के इंटरप्राइजेज सीतामढ़ी द्वारा किया जाएगा,