ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाली की चुनर ओढ़ और भी खिल उठा गरबे का रंग

इंदौर। ज्यों-ज्यों नवरात्र के दिन बढ़ते जा रहे हैं त्यों-त्यों गरबे का रंग चढ़ता जा रहा है। नवरात्र के पांचवे दिन गरबे की रंगत में खुशहाली का प्रतीक हरा रंग घुलमिल गया। विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर में आयोजित ‘रासरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास गरबा महोत्सव 2024’ सोमवार को हरियाली की छटा से सराबोर हो गया।

हरे रंग के परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने सृष्टि निर्माता मानी जाने वाली कुष्मांडा देवी की आराधना करते हुए गरबा किया। हरे रंग को जीवन, समृद्धि और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, और इस गरबा महोत्सव में यह रंग और भी गहरा नजर आया।

पंडाल में गरबा खेलते प्रतिभागियों को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सृष्टि में नई ऊर्जा और हरियाली का संचार हो गया हो। हर कदम पर भक्ति और उत्साह की लहर थी, जिसमें माता की कृपा और प्रकृति का संगम दिखाई दिया।

कार्यक्रम की खास बात रही 16 बच्चों की अनोखी प्रस्तुति, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उनकी इस प्रस्तुति ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

इस अनोखे आयोजन ने नवरात्र के उत्सव को और भी खास बना दिया। नौ दिवसीय आयोजन में मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्यरूप से उपस्थित रहेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.