ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, डिवाइडर से टकराकर कार के हुए तीन टुकड़े

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्त हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकराई और पलट गई, डिवाइडर से टकराने के बाद कार के तीन टुकड़े हो गए, कार सवार पांच युवकों में से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो लोगों का अभी इलाज चल रहा है यह घटना शुक्रवार की है।

घटना झांसी रोड़ थाना क्षेत्र में आने वाले सिथौली की है, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई थी और पलट गई। कार चला रहे संजय धाकड़ उसमें सवार विवेक जोशी और ऋतिक मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। कार संजय धाकड़ की थी जिसमें सभी दोस्त सवार होकर शीतला माता मंदिर गए थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार जब डिवाइडर से टकराई होगी तो उसकी स्पीड काफी तेज थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.