ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीट बंटवारे पर 90 प्रतिशत बातचीत पूरी… महायुति गठबंधन पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है. शुक्रवार को महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति में आगामी विधानसभा के लिए सीट बंटवारे को अगले तीन दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है. विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

सीटों पर बातचीत 90 फीसदी पूरा

बावनकुले ने कहा कि सीटों को लेकर हमारी चर्चा जारी हैं और उसके बाद बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक 13 अक्टूबर को होगी. सीट बंटवारे पर 90 प्रतिशत बातचीत पूरी हो गई है. बाकी की 10 प्रतिशत जो बातचीत अगले तीन दिन में पूरी हो जाएगी. बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार उन सीट की घोषणा करेंगे जिस पर वे अपने उम्मीदवार उतारेंगे. बावनकुले कहा कि पहले की तरह बीजेपी विदर्भ की अधिक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

इसके अलावा महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले ने शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे की आलोचना की. उन्होंने कहा कि बीजेपी उद्धव ठाकरे को सम्मान दे रही थी, देवेंद्र फडणवीस उनके छोटे भाई की तरह काम कर रहे थे. अब महाविकास अघाड़ी में उन्हें क्या हो गया है? पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को घर पर बुलाया, कांग्रेस उन्हें दिल्ली बुलाती है. उद्धव ठाकरे बाला साहेब ठाकरे को याद करें.

उद्धव ठाकरे को सम्मान का याद दिलाया

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि मुझे उद्धव ठाकरे के लिए बहुत दुख है. हमने उन्हें बहुत सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने सब मिट्टी में मिला दिया. महाविकास अघाड़ी के नेता कभी भी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे. 2019 में उन्होंने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया क्योंकि वे महागठबंधन तोड़ना चाहते थे. अब उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी में उपयोगिता खत्म हो गई है.

लाडली बहना योजना को लेकर संजय राउत पर बोला हमला

वहीं, लाडली बहना योजना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत झूठ बोलते हैं. संजय राउत ने कहा था कि मध्य प्रदेश में यह योजना बंद हो गई है, लेकिन एमपी के सीएम मोहन यादव ने बताया है कि 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के लिए योजना सुचारू रूप से चल रही है. महाराष्ट्र में हमारी सरकार है, लड़की बहिन योजना शुरू हुई है और हमारी सरकार आगे जाकर भी इस योजना को जारी रखेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.