ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र चुनाव: महायुति को सत्ता में आने नहीं देंगे… मनोज जरांगे ने जारी की चेतावनी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. चुनाव की घोषणा होते ही मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने बड़ी घोषणा कर दी है. मनोज जरांगे पाटिल ने महायुति की सरकार को बड़ी चेतावनी दी है. मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि- कुनबी प्रमाणपत्र के लिए हमने बार-बार अनशन किया और आंदोलन भी किया लेकिन अभी तक मांगें नहीं मानी गई हैं. अब विधानसभा चुनाव में महायुति को सबक सखाने का मौका आ गया है.

मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि प्रदेश की महायुति सरकार ने हमारे बच्चों को भिखारी बनाने की कोशिश की है. धोखा किया है. उन्होंने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया. लेकिन आपको सत्ता में बैठाना या न बैठाना अब हमारे हाथों में है. मनोज जरांगे ने सीधी चेतावनी दी कि अब महायुति का सूपड़ा साफ़ किए बिना नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि जो मराठों को किनारे करके रखना चाहते हैं, उनको सत्ता में नहीं आने देंगे.

उनको सत्ता में नहीं आने देंगे-मनोज

मनोज जरांगे पाटिल ने महायुति की सरकार को खुले शब्दों में कहा कि अब हम उनको सत्ता में नहीं आने देंगे. यहां सवाल सिर्फ मराठों का नहीं, मुसलमानों का भी है, दलितों का है, यह किसानों का भी मुद्दा है. 14 महीने तक ताकत दिखाई. अब मराठों से अनुरोध है, ताकत और एकता दिखाओ. उन्होंने कहा- मराठा सौ फीसदी मतदान करें. अपने बच्चों और अपने समाज के हित के लिए वोट करें.

सरकार ने हमारे साथ अन्याय किया-जरांगे

मनोज जरांगे ने कहा कि हर पिता चाहता है कि उसके बच्चे बड़े हों, आगे बढ़ें लेकिन इस सरकार ने हमारे हक से हमें बेदखल कर दिया. अपमानित किया. जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी. अब आप तय करें कि आपको क्या करना है? उन्होंने इसी के साथ मराठों को जागने की अपील की. आप चाहें किसी भी पार्टी से हों लेकिन यह समय मराठा हित के लिए एकजुट हो जाने का है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.