ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में रिटायर्ड जज के साथ ऑनलाइन एक लाख रुपए की ठगी का मामला आया सामने, जानें पूरा मामला

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हाईकोर्ट  के एक रिटायर्ड जज को ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनी स्विगी के ऑर्डर को कैंसल करना भारी पड़ गया, जहां 700 के रिफंड के लिए रिटायर्ड जज ने गूगल से स्विगी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और कॉल लगाते ही ठग ने एनी डेस्क लिंक के माध्यम से रिटायर्ड जज के खाते से एक लाख रुपए उड़ा लिए। दरअसल इंदौर शहर में रहने वाले एक हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ने ऑनलाइन फूड सप्लाई स्वीगी से खाने का एक ऑर्डर किया।

जिसे कुछ देर बाद उन्होंने कैंसल करना चाहा लेकिन जब ऑर्डर कैंसल नहीं हुआ तो उन्होंने गूगल से स्विगी का नंबर सर्च किया, और कस्टमर केयर से उन्होंने बात की जिसके बाद कस्टमर केयर ने उन्हें एक लिंक दी जिस पर क्लिक करने पर उनके मोबाइल में ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड हो गई और ठग ने ऐनी डेस्क ऐप के माध्यम से रिटायर्ड जज के मोबाइल को हैक कर उनके खाते से एक लाख रुपए उड़ा लिए गए। जिसकी शिकायत जज ने क्राइम ब्रांच में की है जहां क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.