ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीकमगढ़ में मिला 10 फीट लंबा अजगर ,बकरी को निगलने की कर रहा था कोशिश

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बड़ा गांव थाना क्षेत्र में एक किसान के खेत के पास मंगलवार को 10 फीट लंबा अजगर निकला, अजगर बकरी को निगलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान किसान बिंदु ने उसे देख लिया और खेत में अजगर निकलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे, सर्प मित्र अमर सिंह राजपूत को भी मौके पर बुलाया गया।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया गया अजगर की लंबाई 10 फीट थी और वजन 20 किलो के लगभग था उसे पकड़ कर बोरी में बंद किया गया। इसके बाद वन विभाग के सुधा नगर रोड़ स्थित मधुबन जंगल में अजगर को सुरक्षित छोड़ दिया गया है। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे, अजगर एक बकरी को निगलने की कोशिश कर रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.