ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इन राज्‍यों में कल से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षाएं, इन बातों का ना करें नजरअंदाज

Board Exams 2022: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन (MBSE) 1 मार्च से कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि महाराष्ट्र बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) 4 मार्च से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करेगा, छत्तीसगढ़ में परीक्षाएं 3 मार्च से होंगी.

Board Exams 2022: जहां एक तरफ सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को टर्म-1 परीक्षा के पर‍िणाम और टर्म परीक्षा के डिटेल्‍ड शेड्यूल का इंतजार है, वहीं दूसरी तरफ स्‍टेट बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. मिजोरम बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन (MBSE) कल 01 मार्च 2022 से HSSLC, 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू कर रहा है. जबकि महाराष्‍ट्र बोर्ड (MSBSHSE) 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू करेगा. छत्‍तीसगढ में परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी.

जो छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें अनिवार्य कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. बिना फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर के उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. इस बीच, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 26 अप्रैल, 2022 से कक्षा 10, 12 की परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि सीआईएससीई द्वारा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी कक्षा 12 सेमेस्टर 2 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है.

Mizoram MBSE HSLC, 10th Exam : आज से

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन (MBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षा आज 28 फरवरी से शुरू हो रही है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च 2022 से शुरू होगी. मिजोरम बोर्ड की परीक्षा 25 मार्च 2022 को समाप्‍त हो जाएगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.