ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘ऑपरेशन गंगा’: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का अभियान जारी, हंगरी से दिल्ली आ रहे 240 भारतीय छात्र

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को बताया कि यूक्रेन में फंसे भारत के लोगों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत छठी उड़ान बुडापेस्ट से दिल्ली रवाना हुई, जिसमें 240 भारतीय नागरिक हैं। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है। सोमवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों को राजधानी कीव में रेलवे स्टेशन पहुंचने की सलाह दी, ताकि वे युद्धग्रस्त देश के पश्चिमी हिस्सों तक आगे की यात्रा कर सकें।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ बुडापेस्ट से छठी ऑपरेशन गंगा उड़ान। 240 भारतीय नागरिक दिल्ली के लिए रवाना।” शनिवार शाम 219 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची थी। दूसरी उड़ान 250 नागरिकों को लेकर रविवार तड़के दिल्ली पहुंची। एयर इंडिया की तीसरी उड़ान करीब 240 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से दिल्ली रवाना हो गई है। भारत ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया है।

वहीं, युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकालने के प्रयासों को तेज करने के लिए केंद्र ने सोमवार को फैसला किया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वी. के. सिंह निकासी अभियान में समन्वय करने तथा छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस बीच, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने यूकेन में फंसे भारतीय छात्रों के अभिभावकों के साथ बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावकों से सम्पर्क किया जा रहा है। आश्वस्त किया जाता है कि सरकार छात्रों को सुरक्षित लाने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.