ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दतिया में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में महादेव मंदिर के पास आपसी रंजिश में फायरिंग हो गई। आपको बता दें कि एक युवक के कंधे में गोली लगी है,घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां पर युवक का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है ,सभी आरोपी अभी फरार हैं।

 यह घटना शुक्रवार देर रात की है घायल अरविंद गुप्ता का कहना है कि चार-पांच महीने पहले काले महादेव मंदिर निवासी सुरेश और जीत के साथ उसका झगड़ा हो गया था तभी से दोनों से रंजिश चली आ रही है। अरविंद ने बताया कि शुक्रवार की रात को अपने दोस्त निशांत ,आशीष और अनंत के साथ वह काले महादेव छोटी माता वाली गली से निकल रहे थे।

तभी रास्ते में सुरेश के घर के पास पहुंचे तो सुरेश घर के बाहर बैठा था जो गाली गलौज करने लगा। इस दौरान जीत नाम का युवक आया और उसने कट्टे से फायर कर दिया गोली कंधे में लगी है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए हैं कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.