ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चार दिन और तीन लाशें…भागलपुर में बेखौफ बदमाश हत्या की वारदात को दे रहे अंजाम

बिहार के भागलपुर में चार दिन में तीन लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं लोगों को कहना है कि बेखौफ बदमाश आए दिन किसी न किसी की हत्या कर रहे हैं. बदमाशों में पुलिस का डर नहीं है. वहीं पुलिस तीन लाश मिलने पर मामले की जांच में जुटी है. हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है.

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना इलाके में शनिवार को एक लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, चार दिन के भीतर पुलिस को तीसरी लाश मिली है. वहीं पुलिस लाश मिलने के मामले को सुलझाने में जुटी है. जिले कोहढा बनकट्टा पोखर के पास एक युवक शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश की. लेकिन युवक का शव कुचला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी.

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस

युवक का शव मिलने के बाद लोदीपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया. पुलिस ने घटना स्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटनास्थल पर पुलिस के कई सीनियर अधिकारी भी पहुंचे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक का सिर कुचला हुआ था.

नहीं हो सकी युवक की पहचान

घटना का जानकारी देते हुए डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि युवक का सिर ईट से कुचला गया है. जिसकी वजह से युवक की पहचान नहीं हो पाई है. घटनास्थल की जांच की गई है. एक खून लगा चप्पल मिला है.

घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर गंगटा पोखर में एक महिला का शव मिला था, महिला की पहचान नहीं हो पाई है और उससे दो दिन पहले भी एक महिला का शव मिला था. महिला का शव मिलने के बाद दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.