जहानाबाद में नकल करते पाँच अभ्यार्थी पकड़ाये, प्राथिमिकी दर्ज।
जहानाबाद ! सीएसबीसी परीक्षा के दौरान कल पाँच अभ्यार्थी नकल करते पकड़े गये। उत्पाद विभाग में सिपाही पद पर भर्ती के लिये परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे। परीक्षा कदाचार मुक्त कराने के लिए केन्द्रों पर उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएसबीसी परीक्षा के दौरान जिले के चार केन्द्रों से पाँच अभ्यार्थी नकल करते रंगे हाथ पकड़े गये। इनमें से एक अभ्यार्थी मुन्ना भाई के स्टाईल में जबकि शेष चार अभ्यार्थी डिवाइस की मदद से नकल कर रहे थे। गिरफ्तार किए गये अभ्यार्थियों की पहचान किसलय कुमार, मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, सुनील कुमार और मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी नकलची अभ्यार्थियों के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। साथ ही बरामद चार डिवाइस को भी जब्त किया गया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इस कांड में कितने लोग और कौन सा गिरोह शामिल है। सभी पहलूओं पर जांच किया जायेगा। शहर में सुबह से परीक्षा को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। कभी प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना तो कभी परीक्षा की सेटिंग गिरोह द्वारा कराने की बात आती रही। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन 365 पदों के लिए पूरे बिहार में किया जा रहा है। जिसमें करीब दो लाख 77 हजार 288 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया है।