ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर में घुसकर एक लाख के ज़ेवर की लूट। महिला केे विरोध करने पर पिस्टल की बट से सिर पर मारा।

जहानाबाद। ​​​​​​नगर थाना क्षेत्र के सत्संग मोहल्ले में दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट की। बदमाशों ने सोने की चेन और कान की बाली लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार पुरानी दुश्मनी की बात में लूटपाट की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बताया जाता है कि सुनील कुमार के घर में उसकी पत्नी गुड़िया देवी पूजा कर रही थी। तभी दो बदमाश आये और घर में घुस गए और महिला को पकड़ लिया। इसके बाद हथियार के बल पर सामान की मांग करने लगे। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया और जेवर लेकर फरार हो गये।
इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से दिनदहाड़े शहर में लूट की घटना हुई है। इससे शहरवासी काफी दहशत में हैं। अब शहर में दिन में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस प्रशासन पर इस घटना के बाद सवालिया निशान उठ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.