ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मजदूर दौड़ा रहा था सीवेज का ट्रक, भारत टाकीज पर हुआ हादसा

भोपाल। नगर निगम के सीवेज प्रकोष्ठ के जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही का आलम यह है कि भारी वाहन भी मजदूर चला रहे हैं । इनका नमूना पुराने शहर के भारत टाकीज क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय सामने आया, जब सीवेज के भारी ट्रक ने एक दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी।

बाद में पता चला कि सीवेज का ट्रक कुशल चालक के बजाय दिहाड़ी मजदूर चला रहा था, जिसका नाम अमर बताया जा रहा है। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां ज्यादा ट्रैफिक नहीं था और आसपास लोग भी कम थे, इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। सीवेज का ट्रक दौड़ा रहे मजदूर को चोट आई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस हादसे के बारे में पता चलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इसे गंभीरता से लेने के बजाय इस पर पर्दा डालने में जुट गए । सीवेज प्रकोष्ठ के कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेपरवाह ढंग से कहा कि गाड़ी चला रहे मजदूर के पास भी लाइसेंस था।

प्रकोष्ठ में अधिकांश कर्मचारी 25 दिवसीय है, जो काम कर रहे हैं। कार्यपालन यंत्री की यह बात सुनने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि इनकी लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। जिस दिहाड़ी कर्मचारी से इनको सीवेज सफाई का काम करवाना चाहिए, लेकिन वह उनसे अन्य कार्य करवा रहे हैं।

हाल ही में प्रतिनियुक्ति पर आए हैं त्रिवेदी

यहां पर यह बता दें कि आरके त्रिवेदी नगर निगम में पीएचई से प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। पीएचई में इनका मूल पद उपयंत्री था। लिहाजा इनको सीवेज के कार्य का कोई अनुभव नहीं है। यहां यह सवाल खड़ा होता है कि एक उपयंत्री को निगम में कार्यपालन यंत्री कैसे बना दिया। जबकि निगम में कई ऐसे अधिकारी हैं, जो कार्यपालन यंत्री के पद के लिए योग्य हैं। सूत्र बताते हैं कि यह अपनी पसंद के हिसाब से कर्मचारियों को काम सौंपते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.