ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खंडवा पुलिस का वीडियो वायरल… ड्राइवर बोला- ‘गलती है तो चालान बनाओ, गाली देने का हक किसने दिया’

खंडवा। चालनी कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। गाली-गलौज करने का आरोप लगाकर एक वाहन चालक ने चालानी कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाया और अब यह वीडियो वायरल हुआ है।

दरअसल मामला, 28 अक्टूबर की शाम का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने वाले वाहन ड्राइवर नितेश चौहान निवासी बोरखेड़ा खुर्द ने बताया कि ‘मैं भोपाल से केले खाली करके कैरेट लेकर आ रहा था। शाम करीब पांच बजे खालवा-आशापुर रोड पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही थी। तभी मेरी गाड़ी यहां से गुजरी तो पुलिस ने रोका।

पुलिस का एक ड्राइवर मेरे पास आया और धमकी भरे अंदाज में कहा कि गाड़ी से नीचे उतर। मैंने कहा कि तुम पुलिस के ड्राइवर हो तुम किस हिसाब से मुझे गाड़ी से उतार सकते हो। इस पर पुलिस वालों को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि अब तो इसका चालान बनेगा।’

वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी शांत हो गए

नितेश ने बताया कि इस पर मैंने पुलिसकर्मियों से कहा कि ‘यदि आप यहां कार्रवाई करने आए हो तो इतनी गाड़ियां आपके सामने से निकल रही हैं, इनके चालान क्यों नहीं बना रहे। कार्रवाई तो सब पर होना चाहिए। इस पर पुलिसकर्मियों ने मुझसे अभद्रता करना शुरू कर दिया। जब मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तब पुलिसकर्मी शांत हुए और गाली-गलौज बंद कर दी।’

वीडियो में ड्राइवर नितेश ने कहा कि ‘यदि मेरी गलती है और मैंने गाड़ी चलाते समय अपना सीट बेल्ट नहीं लगाया, तो मैंने गलती स्वीकार कर चालान बनवाया। विरोध इस बात का किया कि पुलिस अभद्रता और गाली-गलौज कैसे कर सकती है। आम लोगों से पुलिस का यह व्यवहार किस हद तक ठीक है ये सबको पता चलना चाहिए। इसलिए पुलिसकर्मियों का पूरा वीडियो बनाया था।’

ड्राइवर नितेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मेरे वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मियों ने यह धमकी तक दी कि अब तेरी गाड़ी क्षेत्र में दिखना नहीं चाहिए।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.