ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेयू में रैगिंग की शिकायत का सिस्टम फेल छात्र यूजीसी से कर रहे मदद की गुहार

ग्वालियर। जेयू का हेल्प सेंटर और शिकायत प्रणाली पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। बीते दिनों में संस्थान में न तो रैगिंग की घटनाएं रुक पा रही हैं और न ही शिकायत की प्रक्रिया को लेकर छात्रों की परेशानी खत्म हो रही हैं। शर्मनाक है कि छात्रों को अपनी शिकायत प्रबंधन तक पहुंचाना भी दूभर हो रहा है। छात्रों का आरोप है कि अपनी शिकायत प्रबंधन तक पहुंचाने का कोई साधन नहीं है। अब ऐसे में छात्र को शिकायती पत्र लेकर यहां से वहां घूमना पड़ता है।

कभी जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलते हैं तो कभी काफी मशक्कत के बाद भी समाधान नहीं मिलता। ऐसे में फिर परेशान होकर छात्र अपनी शिकायत सीधे यूजीसी को सौंप रहे हैं। हालांकि प्रबंधन दावा कर रहा है कि शिकायत दर्ज करवाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर छात्रों ऐसा कोई संसाधन पहुंच में नहीं दिखता। जीवाजी विश्वविद्यालय मे बीते दिनों बीकाम एलएलबी की छात्रा को रोकने और रैगिंग करने की शिकायत सामने आई थी।

आरोपित छात्रों मे एक छात्र किसी अन्य विभाग का बताया जा रहा है। छात्रा ने अपनी परेशानी जेयू तक पहुंचाना चाही जब वह सफल नहीं हो सकी तो उसने सीधा यूजीसी की हेल्पलाइन पर आवेदन कर दिया। बीते दिनों जीवाजी विश्वविद्यालय के बायज हास्टल में भी इस प्रकार का मामला सामने आया था जहां कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र के साथ मारपीट की और रैगिंग की। इसकी शिकायत के लिए छात्र को कोई रास्ता समझ नहीं आया तो उसने सीधा यूजीसी को एक शिकायती आवेदन भेज दिया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का बुधवार को सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण हुआ। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सक्रिय सदस्यता अभियान शहीद भगत सिंह मंडल के सहयोगी अशोक जादौन ने वार्ड क्रमांक 28 के बूथ क्रमांक 194 पर उनका सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.