ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खरगोन में चलती कार में लग गई आग, जलकर हुई पूरी तरह से खाक

खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के बलवाड़ा मे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित ग्वालू घाट डबल पुलिया पर मंगलवार को ओंकारेश्वर दर्शन कर सूरत जा रहे रवि भाई कालसरिया सहित सवार चार लोगों की कार में अचानक आग लग गई। कार चालक मयुर ने कार में धुआं निकलते देख उसे तत्काल रोक दिया व सभी सवार सकुशल बाहर निकले व देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची व निर्माणधीन हाइवे से पानी का टैंकर बुलाकर ग्रामीणों की मदद से आग आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है आपको बता दें की घटना का वीडियो सामने आया है यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.