ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस में शिकायत न जाए 2 महीने तक परिवार की निगरानी करते रहे आरोपी

गुना : गुना जिले के म्याना कस्बे में लगभग 14 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगभग दो महीनों तक पीड़ित परिवार की निगरानी करते रहे, ताकि पीड़ित एफआईआर दर्ज नहीं करा सकें। हालांकि 8 नवंबर को बच्ची की नानी और परिजनों से मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई और पीड़ित के बयान लेकर दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, म्याना कस्बा निवासी नाबालिग के साथ लगभग दो महीने पहले सितंबर माह में दो आरोपियों द्वारा दुष्कर्म की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था जब बच्ची की मां, पिता और बहन-भाई बाहर गए थे। बच्ची घर पर अकेली थी। नाबालिग को घर में अकेला पाकर पहले गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने पीड़ित को डराया-धमकाया और उसका वीडियो बना लिया, जिसके दिखाकर नाबालिग पर दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित परिवार का दावा है कि दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी और एक अन्य आरोपी ने लगभग दो महीनों तक उनपर निगरानी रखी। वे सब्जी लेने के लिए भी बाजार जाते तो उनका पीछा किया जाता। पूरा परिवार दशहत में था। 8 नवंबर को पीड़ित की नानी घर आई, जो किसी बहाने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुना पहुंच गई। पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले ही म्याना लौटने पर पीड़ित परिवार पर आरोपी पड़ोसी ने हमला कर दिया। जिसके चलते पीड़िता की नानी और अन्य परिजन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्याना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल में ही पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है, दूसरे की तलाश की जा रही है। पीड़िता को बाल कल्याण समिति द्वारा काउंसलिंग दी जा रही है। पुलिस ने पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.