ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तलवारबाजों का बैतूल पुलिस ने निकाला जुलूस कोतवाली से कोर्ट पैदल लेकर पहुंची, जानिए पूरा मामला

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लल्ली चौक इलाके में रविवार को तलवार बाजी कर उपद्रव मचाने वाले आरोपियों का सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जुलूस निकाला है,आपको बता दें कि आरोपी अब्दुल्ला और अभिषेक को कोतवाली थाना पुलिस कोर्ट तक पैदल ले गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रविवार को दो पक्षों में लल्ली चौक के पास विवाद हो गया था।

 जिसमें एक पक्ष के दो – तीन युवक तलवार लहराकर हमलावर होते हुए नजर आए थे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार को दो-तीन युवक तलवार लेकर आए और लहराने लगे और मौके पर मौजूद कुछ युवकों पर तलवार से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.