ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिन में भी होगी ठंड की शुरूआत, रात में गोता लगाएगा पारा

ग्वालियर। पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल उत्तरी हवाओं की आवक थमी हुई है। इसके कारण दिन और रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। अगले 48 घंटों में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब ठंडक की शुरूआत होगी।

अभी तक रात के तापमान में गिरावट हो रही थी, लेकिन अब दिन का पारा भी गिरना शुरू होगा। ये उत्तरी हवाओं के कारण होगा, जो पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी के बाद ठंडक लेकर अंचल में आएंगी। ऐसे में अब शहर में ठंडक बढ़नी शुरू होगी।

नवंबर माह की शुरूआत से ही मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि 20 नवंबर के बाद ही दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी और कड़ाके की ठंडक का अहसास होगा। अब आगामी 20 नवंबर के बाद दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से कम पर आ जाएगा।

सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • 17 नवंबर-जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान स्थिर बना रहेगा।
  • 18 नवंबर-दिन का पारा 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात का पारा भी स्थिर रहेगा।
  • 19 नवंबर-हवाओं का रुख बदलने के कारण रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा।
  • 20 नवंबर-हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण फिर से रात का पारा गिरना शुरू होगा।
  • 21 नवंबर-दिन का पारा 30 डिग्री से नीचे आएगा। रात का पारा 13 डिसे रहने की संभावना है।
  • 22 नवंबर-दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस आने की संभावना है।
  • 23 नवंबर-दिन और रात का तापमान स्थिर रहेगा। दिनभर ठंडक का अहसास होगा।
  • इस सप्ताह का अनुमानित पारा

    दिनांक अधिकतम न्यूनतम

    17 नवंबर 31 14

    18 नवंबर 31 14

    19 नवंबर 31 16

    20 नवंबर 30 14

    21 नवंबर 29 13

    22 नवंबर 29 12

    23 नवंबर 29 12

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.