ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छतरपुर में महिला ने शराब के नशे में सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वाहन चालकों से की गाली – गलौज

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शराब के नशे में महिला का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। जहां देर रात पन्ना नाके पर कलेक्टर बंगला के पास महिला ने बीच सड़क पर उपद्रव/ड्रामा किया जिससे NH पर जाम लग गया। जानकारी लगने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाया भी पर जब नहीं मानी तो पकड़ा और थाने और जिला अस्पताल ले गई, सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला का रात्रि में हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने देर रात में जमकर हंगामा किया और वह फिर सुबह सिविल लाइन थाने पहुंच गई और वहां ड्रामा करने लगी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

कलेक्टर बंगला के सामने एक घंटे चले महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद जिला अस्पताल में भी देर रात्रि तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला तो वहीं महिला ने पहले अस्पताल में डॉक्टरों स्टाफ से और बाद में थाने पहुंचकर  पुलिस कर्मियों से अभद्रता की है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला शराब के नशे की हालत में कलेक्टर बंगला के सामने सड़क पर तमाशा करती रही और गाडियों को रोककर गाली गलौज करती रही, यह महिला इस कदर नशे मे थी कि उसे यह याद नहीं था कि वह कहां है और किस तरह तमाशा कर रही है।

महिला के हाईवोल्टेज ड्रामा की खबर पाकर सिविल लाईन थाना पुलिस पहुंची, महिला सड़क पर बैठकर हंगामा करती रही, इसी बीच महिला उठकर सड़क पर ऐसे चल रही थी कि पूरी सड़क उसी की हो, वहीं जब महिला थाने की पुलिस आई और महिला को जबरन पकड़कर पुलिस (टीआई) की गाड़ी में बैठाया गया तब कहीं जाकर सड़क का तमाशा शांत/बंद हुआ, पुलिस महिला को पकडकर जिला अस्पताल ले गई जहां उसका चेकअप मेडिकल परीक्षण कराया गया, इस दौरान भी महिला ने जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों और स्टाफ को भारी परेशान किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.