ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत

अनूपपुर : अनूपपुर जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत अनूपपुर-चचाई-शहडोल मुख्य मार्ग पर बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चचाई की ओर से आ रहे बाइक मुख्य मार्ग के किनारे नो एंट्री जोन में खड़े हाईवा ट्रक (क्रमांक MP 65 H 0577) से टकरा गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक बुढार में किसी काम से गए थे और अनूपपुर लौट रहे थे।

मृतकों में मोटरसाइकिल पर सवार 29 वर्षीय संकेत सोंधिया (पिता मुन्नालाल सोंधिया, निवासी पटोला टोला, वार्ड नंबर 2, अनूपपुर), 24 वर्षीय प्रीतम कहार (पिता स्वर्गीय शोभा कहार, निवासी वार्ड नंबर 4, अनूपपुर) और 45 वर्षीय विष्णु यादव (पिता छिल्लू यादव, निवासी वार्ड नंबर 12, चंदासटोला, अनूपपुर) शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा। गुरुवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला चिकित्सालय में देर रात से पुलिस बल तैनात किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.