ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

जहानाबाद ! जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकार श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल प्रतिनिधियों के साथ आगामी बिहार विधान परिषद निर्वाचन के लिए बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस-नोट का जानकारी दिया गया। साथ हीं स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के प्रारूप का प्रकाशन होने के उपलक्ष्य में सभी जन प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी भी दी गयी है। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन, 2022 के आलोक में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए होने वाली निर्वाचन के लिए प्रेस नोट जारी किया गया है। जहानाबाद जिला03-गया-सह-जहानाबाद-सह-अरवल स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में आता है। जिसके निर्वाची पदाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, गया हैं। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन एवं मतगणना गया जिला में निर्धारित स्थल पर की जायेगी। सभी प्रखंड मुख्यालय में मतदान केन्द्र बनाये जायेगें।
चुनाव घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जिसकी प्रति जिला के सभी कार्यालयों को, राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव तथा मीडिया को उपलब्ध करायी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.