ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, पहचान करने में जुटी पुलिस।

जहानाबाद !  गया पटना रेल खंड पर कडौना हॉल्ट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि कुछ ग्रामीण सुबह टहलने के लिये निकले तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत रेलवे पुलिस को दी। रेलवे थाने की पुलिस और कडौना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। ओपी की पुलिस द्वारा शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है ताकि मृतक की पहचान हो सके। थानाध्यक्ष अजीत कुमार का कहना है कि पहचान के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसका फोटो जिले के सभी थानाध्यक्षों को भेजा गया है। उक्त शख्स की हत्या की गई है या आत्महत्या का मामला है। इसके लिए व्यक्ति की पहचान होना जरूरी है। पहचान के बाद ही पुलिस मामले को लेकर कुछ कहने की स्थिति में होगी। फिलहाल जानकारी के मुताबिक व्यक्ति के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.