मांगों के लिए वार्ड सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन
( पू च0) रामगढ़वा – रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को वार्ड सदस्य महासंघ बिहार के आव्हान पर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ ने नौ सूत्री मांगों के लिए धरना दिया! धरना प्रदर्शन के अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व संचालन सचिव अंजर खान ने किया! प्रखंड के वार्ड सदस्यों के द्वारा प्रदर्शन व एक दिवसीय धरना कर अपने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा! मांगो मैं अपने अधिकारों में कटौती को लेकर वार्ड सदस्यों में काफी आक्रोश दिखा! मुख्य मांग सात निश्चय योजना के तहत गली नली पक्कीकारण, सोलर स्ट्रीट लाइट, मनरेगा एवं 15 वें वित्त आयोग की राशि में विकास कार्य करने का अधिकार वार्ड सदस्यों को देने, इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन का अधिकार भी शामिल है!
वहीं वार्ड सदस्य अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग अपने अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे, प्रदर्शन में वार्ड सदस्य अर्जुन सिंह,अजय सिंह, सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य शामिल हुए