पूरे प्रदेश में जदयू को और भी बनाया जाएगा मजबूत : दिव्यांशु भारद्वाज
सासाराम। अपनी यात्रा के दौरान कैमूर होते हुए आज सासाराम पहुंचे युवा जदयू के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने परिसदन में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपनी यात्रा पर निकले हैं और 4 जिलों के बाद पांचवें जिले के रूप में सासाराम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आना एवं यात्रा का मुख्य मकसद युवा जदयू को पूरे प्रदेश में मजबूत बनाना है हमे हर जिले में संगठन का कार्य देखना है और नए लोगों को युवा जदयू में जोड़ने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे है युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने उद्यमी योजना के तहत ऋण दिलाने सहित कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं युवाओं की जो भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा, साथ ही पूरे प्रदेश में युवा जदयु के संगठन का विस्तार भी किया जाएगा। युवाओं का झुकाव जदयू की ओर बढ़ा है और काफी संख्या में युवा जदयू की सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं इसके बाद वह तकिया स्थित पटेल धर्मशाला में युवा जदयू के जिला के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और कई निर्देश भी दिए। सासाराम पहुंचने पर जदयु के जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने माला पहना और अंग वस्त्र देकर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज का स्वागत किया मौके पर जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह, सिकंजय सिंह, पप्पू पटेल, विशाल कुशवाहा, अलख निरंजन, अशोक पटेल, मनीष पटेल, अजय मिश्रा, अभिषेक पटेल, आलोक कुमार, राहुल झा, सहित कई लोग उपस्थित थे।