ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करण ने बालीवुड में लांच किए तीन नए सितारें

मुंबई  । बालीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने शनाया कपूर गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। करण ने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तले बनने जा रही ‘बेधड़क’ की घोषणा कर दी है। करण ने फिल्म की घोषणा के साथ ही साथ इन सितारों के फाइन नामों की घोषणा करते हुए तीन अलग-अलग पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्हें डिटेल्स में सितारों का परिचय फैन्स के साथ करवाया है।
करण जौहर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की शानदार फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं -“पेश है बेधड़क में निमृत का किरदार निभाने वाली खूबसूरत शनाया कपूर। मैं यह देखने के लिए काफी उत्साहित हूं कि शनाया कपूर स्क्रीन पर अपना जादू कैसे बिखेरती हैं।” करण के घोषणा के अनुसार, आने वाली इस फिल्म में शनाया का नाम निमृत है। लक्ष्य लालवानी का परिचय देते हुए करण जौहर लिखते हैं “लगता है कि यह आपके दिल को उतनी ही आसानी से पिघला देगा जितनी आसानी से उनकी मुस्कान। पेश है करण का किरदार निभाने वाले ‘लक्ष्य’।
यह फिल्म भावनाओं के उस्ताद शशांक खेतान द्वारा निर्देशित होगी!” करण जौहर, गुरफतेह पीरजादा का परिचर देते हुए बताते हैं – “उनका दिलकश अंदाज आपको कुछ ही समय में मदहोश कर देगा! बेधड़क में अंगद के किरदार को जीवंत करेंगे, गुरफतेह पीरजादा!”बता दें कि ‘बेधड़क’ का डायरेक्शन, डायरेक्टर शशांक खेतान करेंगे। शशांक जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क के लिए जाते हैं। जाह्नवी की ये डेब्यू फिल्म रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.