ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 उत्तरप्रदेश में प्रचंड बहुमत आ रहा है

नई दिल्‍ली । भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है क़ि उत्तरप्रदेश में भाजपा का प्रचंड बहुमत आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पार्टियों के दिमाग में नहीं है, बस पत्रकारों के ही दिमाग में ये बात है।
अमित शाह ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रधानमंत्री और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी कार्यकर्ता एक ही लय और गति के साथ एक ही दिशा में अलग अलग माध्यम से जनसंपर्क करते हैं। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने पर 5 राज्यों में प्रचार में तेजी आई। गरीब कल्याण की कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया है।
चुनाव नतीजों पर शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता चरम पर है। हम 4 राज्यों में दोबारा सरकार में आएंगे। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार आया है। इसका सकारात्मक असर चुनाव में दिखा है। यूपी में दोबारा बीजेपी सरकार बनाएगी। उत्तराखंड में वन रैंक वन पेंशन का फायदा मिलेगा। बीजेपी ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण से अलग पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस  के आधार पर चुनाव लड़ा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में पंचकोणीय मुकाबला है। मैं 2014, 2017 और 2019 चुनाव में उत्तर प्रदेश में रहा हूं। इस बार भी रहा हूं।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि जिन 4 चुनावी राज्यों में बीजेपी सत्ता में थी, वहां वो दोबारा सरकार बनाएगी। पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब- में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे। पंजाब को छोड़कर बाकी 4 राज्यों में फिलहाल बीजेपी की सरकार है।
नड्डा ने कहा कि पार्टी ने कोरोना के सारे नियमों को मानते हुए अच्छा और सक्षम प्रचार किया। बीजेपी 4 राज्यों में जहां सत्ता में थी,  वहां दोबारा बीजेपी आएगी। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का फायदा गरीब, वंचित लोगों को मिला है। उसका फायदा वोट के तौर पर मिलेगा।
पंजाब को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढ़िंढसा साहब के साथ चुनाव में गए हैं। अपेक्षा से अधिक परिणाम पंजाब में आएंगे। पंजाब में पहली बार 65 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा है। शिरोमणि अकाली दल हमें छोड़कर गए थे, हमने उन्हें नहीं छोड़ा था। आज हम शहर के अलावा गांवों में भी है
यूपी चुनाव को लेकर नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांटे की कोई टक्कर नहीं है। बीजेपी से अन्य पार्टियां ज्वाइन करने वाले नेताओं पर उन्होंने कहा कि अब जो उनके (विपक्षी पार्टियों के) साथ आए हैं वो सीमित इलाके के नेता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.