ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर ने पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, कुल 301 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च, 2022 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की सुविधा दी जाएगी। आवेदन पत्र में 23 से 25 मार्च 2022 तक का मौका दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के 24 जिलों में पटवारी के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि स्किल टेस्ट के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या विज्ञापन की संख्या के लगभग 3 गुना शामिल होगा।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 4 मार्च 2022

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2022

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तिथियां: 23 से 25 मार्च 2022

परीक्षा तिथि: 10 अप्रैल 2022

परीक्षा का समय: बाद सूचित किया जाना है

परीक्षा केंद्र: 28 जिले

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम होना चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटट पर मौजूद नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

पटवारी के पदों पर ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

पटवारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदनों पर क्लिक करें। अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP22) – 2022 । अब यहां आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। इसके बाद फिर, ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें। विवरण भरें। अब अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करें।भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.