ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई 3 मार्च को करेंगे बजट पेश

अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से प्रारंभ होगा 3 मार्च को वित्त मंत्री कनुभाई देसाई गुजरात सरकार का बजट पेश करेंगे। सत्र की शुरुआत से पहले ही कांग्रेस व भाजपा एक दूसरे पर हमलावर है कांग्रेस ने जहां सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को पत्र लिखा है। वही राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करना चाहती है नियमों के अनुसार ही सत्र की अवधि तय होती है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। बजट सत्र में पूरक मांगों के अलावा सरकारी विधेयक पर भी चर्चा होगी। बजट की तैयारियों को लेकर वित्त विभाग राज्य सरकार के अन्य विभागों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुका है। बजट सत्र पर 4 दिन बजट विषय पर ही चर्चा होगी। उधर चुनावी वर्ष के चलते कांग्रेस बजट सत्र में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रही है। हाल ही द्वारका में कांग्रेस की तीन दिवसीय चिंतन शिविर मैं पार्टी ने जो रणनीति तय की है उसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र में किसानों की आर्थिक बदहाली महिलाओं की सुरक्षा युवाओं का बेरोजगार होना तथा कोरोना महामारी में मारे गए लोगों को मुआवजा आदि मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को लगातार गिरने का प्रयास करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.