ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाल अधिकारों से संबंधीत नारों का दीवार लेखन कर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से बथनाहा प्रखंड के किशनपुर और रुपोलि गांव में स्लोगन पेंटिग कर बाल अधिकार सरंक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किशन पुर गांव में विभिन्न जगहों पर स्लोगन पेंटिग का कार्य पूरा हो गया है। रुपोलि गाँव में भी स्लोगन पेंटिग का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। जो बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं उनकी सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेगी। बचपन बचाओ आंदोलन ने प्रशासन के साथ मिलकर इन गांवों से पूर्व में बाल मजदूरी से 7 बच्चों को मुक्त कराया गया है। बचपन बचाओ आंदोलन ने जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ मिलकर बाल संरक्षण समिति को सशक्त कर रही है, ताकि इन गांवों का एक भी बच्चा बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल विवाह के शिकार ना हो। गांव में बाल शोषण को रोकने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन ने स्लोगन पेंटिग के माध्यम से बाल शोषण से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री 18001027222 नंबर जारी किया गया है। जागरूकता के लिए नारे हर बच्चे का है अधिकार रोटी खेल पढ़ाई प्यार, बच्चा-बच्चा करे पुकार बंद करो बाल मजदूरी बाल विवाह बाल व्यापार, बेटी मेरी अभी पढेगी विवाह की सूली नहीं चढ़ेगी नहीं, आदि नारा लिखवा कर गांव को बाल शोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। गांव को बाल शोषण मुक्त बनाने में बथनाहा प्रखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष सह बाल संरक्षण समिति सदस्य दिनेश प्रसाद यादव, किशनपुर के मुखिया शिव कुमार राम, प्रधानाध्यापक राधे श्याम सिंह, शिक्षक राजेश कुमार ,बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष अमन यादव, सुनील कुमार पासवान, उमेश साह, संजीव साह, चुन्नू कुमार , दिनेश कुमार सहित ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.