भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में निकली वैकेंसी, 70 हजार रुपए मिलेगी सैलरी
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 28 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.sidbi.in पर जाकर 24 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
तारीख
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख – 24 मार्च, 2022
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख – 16 अप्रैल, 2022
इंटरव्यू का संभावित कार्यक्रम – मई, 2022
पदों की संख्या : 100
अनारक्षित वर्ग : 43 पद
पिछड़ा वर्ग : 24 पद
अनुसूचित जाति : 16 पद
अनुसूचित जनजाति : 7 पद
ईडब्ल्यूएस : 10 पद
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, sidbi.in पर विजिट करना होगा। फिर करियर सेक्शन में जाना होगा, जहां निर्धारित तारीख पर भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड का लिंक और ऑनलाइन आवेदन का लिंक दोनों एक्टिव किए जाएंगे।
सैलरी- जनरल स्ट्रीम ग्रेड ए पदों के लिए निर्धारित स्केल के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। जो 70 हजार रुपए प्रतिमाह से शुरू होगी।
शैक्षणिक योग्यताभारत सरकार / यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री पूरी की हो। हालांकि, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 फीसदी मार्क्स काफी हैं। वाणिज्य / अर्थशास्त्र / प्रबंधन में से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री पूरी की हो। इनके अलावा सीए / सीएस / सीडब्ल्यूए / सीएफए या पीएचडी डिग्री धारक उम्मीदवार भी पात्र हैं।
आयु सीमा- सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम 28 वर्ष से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.