स्वान दस्ता के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने बच्चों का मन मोह लिया
सीतामढ़ी- 51वीं बटालियन के कार्यवाहक कमाडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन देश की सुरक्षा देश की हिफाजत के थीम पर मानव जन कल्याण कार्यक्रम का आयोजन जिले के समवाय मुख्यालय सोनबरसा के प्रागंण में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती नवयुवक टीम सोनबरसा एवं एसएसबी के कार्मिकों के बीच वॉली बॉल एवं बच्चियों के द्वारा वाद विवाद एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसएसबी के द्वारा बच्चों को कैंप का भ्रमण कराया गया। एसएसबी के प्रशिक्षित स्वान दस्ता के द्वारा स्वान के उत्कृष्ट का प्रदर्शन किया गया।