ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चैन कटिंग की सनसनीखेज घटना का  पर्दाफाश,  चैन कटिंग करने और खरीदने वाले एक व्यापारी सहित कुल तीन आरोपी राजेन्द्र नगर पुलिस की गिरफ्त में  

चैन कटिंग की सनसनीखेज घटना का  पर्दाफाश, चैन कटिंग करने और खरीदने वाले एक व्यापारी सहित कुल तीन आरोपी राजेन्द्र नगर पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस थाना राजेंद्र नगर पर दिनांक 05.03.2022 को सूचना मिली थी कि  ममता माली नामक महिला जब सड़क से गुजर रही थी। तभी पीछे से आए अज्ञात बदमाशों ने  चैन कटिंग कर फरार हो गए। सूचना पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए  श्रीमान पुलिस आयुक्त इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पतारसी हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना राजेंद्र नगर पर अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई । टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी के लिए घटना स्थल के आसपास  स्थित CCTV  फुटैज चैक किये गये,इस दौरान कुछ जगहों पर बाइक से जाते दो युवक नजर दिखे। दोनों युवको के हुलिया के आधार पर पूर्व में अपराध में लिप्त रहे कई बदमाशों से संदेहियों के बारे में आरक्षक रविकांत और ऋषिकेश ने जानकारी जुटाई  तथा मुखबिरो को सक्रिय किया। तभी मुखबिर के द्वारा  बाइक पर सवार होकर जा रहे दोनों संदेहियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

मुखबिर द्वारा संदेही की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम एसआई दशरथ, एसआई सचिन,आरक्षक ऋषिकेश,रविकांत ने तत्परता से सूचना तसदीक की और आरोपी कनिष्क और पियूष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया
प्रकरण में उपयोग की गई पल्सर मोटरसाइकिल और कटिंग की गई चेन और पैंडल बरामद किए गए उक्त चेन कनिष्क ने अपने स्कूल के साथी हर्ष सोनी को बेचने की बात कबूल की, आरोपियों की निशानदेही पर सहर्ष सोनी को हिरासत में लिया। आरोपियों ने कबूल किया है की वह अपने महगे शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे, आरोपी वारदात से पूर्व नंबर प्लेट निकाल देते थे घटना के बाद पुनः लगा लेते  थे,जिससे चकमा दिया जा सके आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक रविकांत, ऋषिकेश,सतीश उनि दशरथ,सचिन अमरसिंह बिलवार की सराहनीय भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.