ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब की जनता ने दिल्ली सरकार के ‘केजरीवाल मॉडल’ को स्वीकार: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों से अति उत्साहित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि पंजाब की जनता ने दिल्ली सरकार के ‘केजरीवाल मॉडल’ को स्वीकार किया है।

सिसोदिया ने पंजाब विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने शासन के ‘केजरीवाल मॉडल’ को एक अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आज यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की विजय है।

पंजाब विधानसभा के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य की कुल 117 सीटों में से 87 पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी 14 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी चार, शिरोमणि अकाली दल नौ, बहुजन समाज पार्टी दो तथा निर्दलीय एक विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस किसी भी सीट पर करीब साढे 11 बजे तक बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.