ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल चाहर ने गर्लफ्रेंड ईशानी जौहर के साथ लिए सात फेरे

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी जौहर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेग स्पिनर ने गोवा में आज यानी बुधवार को डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ नई पारी की शुरूआत की है। उनकी पत्नी ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। आगरा के रहने वाले राहुल चाहर ने दिसंबर 2019 में जयपुर में बेंगलुरु की ईशानी जौहर के साथ सगाई की थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  राहुल की शादी के मौके पर उनका परिवार भी साथ रहा। उनके भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर अपनी मंगेतर और बहन मालती चाहर के साथ मौजूद रहे। गोवा के होटल डब्ल्यू में राहुल-ईशानी की शादी की रस्में हुईं। मंगलवार को मेहंदी की रस्म के बाद राहुल चाहर ने ईशानी के साथ अपनी तस्वीरें फेसबुक पर साझी की थी। पहला दिन मेहंदी के रंगों से भरा रहा। शादी का रिसेप्शन 12 मार्च को ताजनगरी आगरा में होगा। आईपीएल में मिली मोटी रकमराहुल भारत के लिए वनडे और टी-20 मैच खेल चुके हैं। वह अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राहुल को 5.25 करोड़ की मोटी कीमत मिली है। आईपीएल में पहली बार वे मुंबई के अलावा किसी और टीम के लिए खेलेंगे। 2018 से लेकर 2021 तक राहुल मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.