ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभिनेता सनी कौशल 2022 में “हुड़दंग” मचाने को हैं तय्यार गाज़ी मोइन, मुम्बई

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म गोल्ड में हिम्मत के रूप में दिल जीतने के बाद, सनी कौशल को कबीर खान द्वारा निर्देशित द फॉरगॉटन आर्मी में भी खूब प्रशंसा मिली है। हाल ही में रिलीज़ हुई शिद्दत की सफलता के बाद अब सनी कौशल कईं बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स के साथ परदे पर चमकने के लिए तैयार है।
अपने दिलचस्प लाइनअप के बारे में बात करते हुए सनी कहते है कि, “मैं ‘शिद्दत’ के लिए मिले प्यार के लिए बहुत आभारी हूं! जग्गी को चित्रित करना एक विशेष अनुभव था और मुझे खुशी है कि यह किरदार दर्शकों के साथ हमेशा रहेगा। कुछ अद्भुत और प्रतिभाशाली लोगों के साथ वास्तव में कुछ खास फिल्मों में काम करने के लिए मुझे यह साल भी रोमांचक लग रहा है। यह वास्तव में एक संतोषजनक अनुभव है। इससे अधिक और क्या मांगा जा सकता है!”

वह निखिल भट्ट द्वारा निर्देशित, नुसरत भरुचा और विजय वर्मा के साथ “हुड़दंग” में नजर आनेवाले है। इसकी कहानी प्रयागराज में स्थापित 90 के दशक के, मंडल आयोग की पृष्ठभूमि के खिलाफ है, लेकिन यह एक प्रेम कहानी है। उनकी झोली में एक और प्रोजेक्ट जान्हवी कपूर के साथ “मिल्ली” है जिसका निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है, जिन्होंने मलयालम में मूल हेलेन का निर्देशन किया था। इतना ही नहीं, यह प्रतिभाशाली अभिनेता यामी गौतम के साथ अमर कौशिक की “चोर निकल के भागा” में भी नजर आएंगे। इस बीच, सनी कौशल कुछ प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।
सनी जो बॉलीवुड के सबसे होनहार युवा अभिनेताओं में से एक हैं, उन्हें उनके बहुमुखी अभिनय के लिए सराहा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.