ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक्ट्रेस अंजना सिंह के पहले हिंदी होली सांग “मेरा रोमांटिक कलर” की शूटिंग हुई पूरी, जल्द होगा रिलीज गाज़ी मोईन, मुम्बई

भोजपुरी की सुपर स्टार फ़िल्म ऎक्ट्रेस और दंगल टीवी पे प्रसारित हो रहे पॉपुलर टीवी शो “नथ ज़ेवर या जंजीर” में पद्मा का महत्वपूर्ण रोल कर रही अंजना सिंह अब अपना पहला हिंदी म्यूज़िक वीडियो लेकर आ रही हैं। मुम्बई में काफी भव्य रूप से फिल्माए गए इस होली सांग का नाम भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव है “मेरा रोमांटिक कलर”। शानदार सेट बनाकर, कई दर्जन डांसर्स के साथ, उड़ते हुए रंग के बीच अंजना सिंह ने इस गाने की शूटिंग की जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला सांग है। अंजना सिंह का देसी लुक, गजब का डांस और उनकी मदहोश कर देने वाली अदाएं इस गाने को काफी रंगीन और दिलनशीं बनाती हैं।

भोजपुरी की ढेर सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में अपना जलवा दिखा चुकी अंजना सिंह अपने फर्स्ट हिंदी म्यूज़िक वीडियो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा और टीवी सीरियल में जिस तरह दर्शकों ने मुझे बेहद प्यार दिया है, उसी तरह मेरे इस गाने के लिए भी आपके प्यार की जरूरत है। बहुत जल्द मेरा होली सांग “मेरा रोमांटिक कलर” रिलीज होने जा रहा है। होली के रंगों से रंगा यह खूबसूरत सांग बहुत मस्ती भरा है और होली के त्योहार को और भी धुआंधार बनाने आ रहा है।

इस धूम मचाने वाले सांग के संगीतकार व गीतकार मुन्ना दुबे ने कहा कि इस सांग को बनाने में काफी समय लगा। अंजना जी को म्यूज़िक का बहुत ही अच्छा सेंस है इसलिए उन्होंने कई गाने रिजेक्ट किए, उसके बाद इस गाने को एक रात में फाइनल किया। इसमे अंजना सिंह का एकदम अलग ही अवतार नजर आएगा। इस गीत को खुशबू जैन ने बड़ी मधुरता और चंचलता से गाया है।

यह गीत दरअसल होली के लिए अंजना सिंह द्वारा दर्शकों को प्यारा सा भेंट है। अंजना सिंह ने अपने टाइट शूटिंग शेड्यूल में से इस सांग के रिहर्सल और शूटिंग के लिए समय निकाला। वह कहती हैं “हालांकि मैं दंगल टीवी के सीरियल नथ ज़ेवर या जंजीर की शूटिंग में रोज़ काफी व्यस्त रहती थी लेकिन मैंने इस सांग के रिहर्सल के लिए धारावाहिक के पैकअप के बाद समय निकाला, काफी मेहनत की। और फाइनली हमने इसे ग्रैंड लेवल पर शूट किया। मुझे विश्वास है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा ही रहता है और यह गीत भी दर्शकों को खूब भाएगा।
इस गाने को किसी फ़िल्म सांग की तरह काफी सारे डांसर्स, कई गाड़ियों के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। अंजना सिंह इस एक सांग में कई कॉस्ट्यूम में भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया “यह मेरा पहला म्यूज़िक वीडियो है, और घर का प्रोडक्शन है हम चाहते हैं कि खूब धमाकेदार गाना बने। लोग देखें तो उनके मुंह से वाह निकले, इसलिए हमने इसकी मेकिंग पर दिल व जान लगा दी है।”

म्यूज़िक वीडियो मेरा रोमांटिक कलर अदिति फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। प्रोड्यूसर अदिती मिश्रा के इस सांग के निर्देशक कोरियोग्राफर लक्की, गीतकार व संगीतकार मुन्ना दूबे और सिंगर खुशबू जैन हैं। अंजना सिंह का यह गाना होली पर बजने वाले गीतों की लिस्ट में शामिल होने का पूरा मसाला रखता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.