ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिरणों से भरा ट्रक पलटा: टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की हो रही शिफ्टिंग, हादसे के बाद वन विभाग में हड़कंप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरव जैन। कोरिया जिले के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को टाइगर रिजर्व की मान्यता मिलने के बाद वहां वन्य जीवों की शिफ्टिंग की जा रही थी. इसी सिलसिले में आज रायपुर के नंदनवन से दो गाड़ियों में करीब 4 दर्जन हिरण कोरिया में शिफ्ट करने के लिए ले जाए जा रहे थे, तभी बसंतपुर से नवागांव होते हुए भाड़ी जाने के रास्ते में हिरणों से भरा ट्रक पलट गया. यह वही अंधा मोड़ है, जहां पर इसके पहले अब तक लगातार हादसे होते रहते हैं.

महीने में करीब आधा दर्जन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. हादसे की सूचना मिलने पर डीएफओ दिनेश पटेल सहित गौरेला पेंड्रा के वन परीक्षेत्र अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. तत्काल हिरणों से भरे वाहन को ठीक करके हिरणों को रेस्क्यू करने का काम किया गया.

डॉ राकेश वर्मा वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने बताया कि सभी हिरण सुरक्षित हैं. उनको अब देखभाल में रखा गया है. इसके बाद कोरिया के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा. वहीं जिस ग्रामीण के घर की बाड़ी में यह ट्रक पलटा था. उसको वन विभाग ने तात्कालिक राहत और मुआवजा राशि भी प्रदान करके संतुष्ट किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.