राधे श्याम ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 200 करोड़ रुपये
प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का लोगों को पिछले काफी वक्त से इंतजार था लेकिन कोविड के चलते ये बहुप्रतीक्षित फिल्म लगातार पोस्टपोन की जाती रही। भले ही इस फिल्म को देरी से रिलीज किया गया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अगर फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल जाती है तो पहले ही हफ्ते में फिल्म से होने वाली कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच सकती है।
AndhraBoxOffice.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स ही 210 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। जिसमें से 100 करोड़ रुपये तेलुगू राज्यों में फिल्म की सेलिंग डिस्ट्रिब्यूशन के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। फिल्म ‘बाहुबली’ की रिलीज के बाद प्रभास की पॉपुलैरिटी देश दुनिया में काफी ज्यादा बढ़ गई थी और क्योंकि इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है तो ऐसे में ओपनिंग डे पर ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सकती हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है कि तेलुगू राज्यों में फिल्म की कमाई जबरदस्त हो सकती है लेकिन उत्तर भारतीय राज्यों में फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि फिल्म के लिए चुनौतियां भी कम नहीं हैं, क्योंकि अजीत स्टारर फिल्म वलिमई पहले ही थिएटर्स में काबिज है और Etharkkum Thunindhavan भी गुरुवार को रिलीज कर दी जाएगी।
ऐसे में फिल्म का कॉन्टेंट लोगों को पसंद आना जरूरी है वरना दर्शक दूसरी फिल्मों की तरफ माइग्रेट हो जाएंगे। प्रभास को अपनी फैन फॉलोइंग का फायदा मिलने के साथ-साथ पैन इंडिया रिलीज का भी फायदा मिलना चाहिए लेकिन आखिरकार सारी बात माउथ पब्लिसिटी और रिव्यू पर निर्भर करेगी। बता दें कि अमूमन फिल्मों की बुराई करने वाले KRK ने भी फिल्म ‘राधे श्याम’ का पॉजिटिव रिव्यू किया ह
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.