ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे दुष्मंथा चमीरा

भारत और श्रीलंका के बीच 12 मार्च से दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में खेला जाना है। मगर इस मुकाबले से पहले मेहमान टीम ने तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को आराम देने का फैसला किया है और वह भारत के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में वर्कलोड के चलते श्रीलंकाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम को मेडिकल पैनल ने सलाह दी है कि वह उन्हें संभाले और विश्व कप तक केवल सफेद गेंद क्रिकेट में ही खिलाएं।

श्रीलंकाई टीम पहले ही खिलाड़ियों की चोट से परेशान है ऐसे में चमीरा को आराम देने के बाद वह किसी प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं ये देखने वाली बात होगी। बता दें, लाहिरु कुमारा पहले मैच में चोटिल हो गए थे। वहीं खबर है कि मोहाली टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले निसांका की पीठ की पुरानी चोट उबर गई है, जिसके चलते वह बेंगलुरु टेस्ट से आउट हो सकते हैं। श्रीलंकाई पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा “श्रीलंका की ओर से पुष्टि कि गई है कि दुष्मंथा चमीरा दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। टीम को मेडिकल पैनल ने सलाह दी है कि वह उन्हें संभाले और विश्व कप तक केवल सफेद गेंद वाले क्रिकेट में ही खेलें।

बेंगलुरु में खेले जाने वाला यह टेस्ट डे नाइट होगा। घरेलू सरजमीं पर भारत का यह तीसरा और कुल चौथे पिंक बॉल टेस्ट है। इससे पहले टीम इंडिया बांग्लादेश और इंग्लैंड की डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी कर चुकी है, वहीं एकमात्र ओवरसीज मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

श्रीलंका स्क्वॉड: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, जेफरी वेंडरसे, निरोशन डिकवेला, धनंजया डी सिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीन थिरिमाने

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.