ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में खजराणा दानपात्र से तीसरे दिन निकले 22 लाख पचास हजार रुपये, 30 सोने के मोती भी

इंदौर।   शहर के खजराना गणेश मंदिर की तीन महीने बाद दान पेटियों से निकली राशि की गिनती शुक्रवार को भी जा रही। गुरुवार को 22 लाख पचास हजार की राशि बैंक में जमा कराई गई।इसके अलावा 30 सोने के मोती, चांदी के सिक्‍के,आंख भी निकली है। अब तक दान पेटियों से निकले कुल 69 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद होने से शेष बची राशि की गिनती नहीं हो सकेगी।

सोमवार को शेष बची दान राशि की गिनती की जाएगी।इसमें छोटे नोट के साथ ही सिक्के भी बड़ी संख्या में है। पहले दिन 31 लाख 50 हजार, दूसरे दिन 15 लाख रूपये की राशि निकली थी।शुरुआती दो दिनों में एक सोनी की अंगूठी, एक लाकेट और एक लाकेट नुमा मूर्ति भी निकल चुकी है।

मंदिर प्रबंधन समिति के प्रकाश दुबे और पुजारी विनित भट्ट ने बताया कि सभी दान पेटियां खुल चुकी हैं।दान पात्र की गिनती कैमरे की निगरानी में मंदिर प्रबंधन समिति, जिला कोषालय और नगर निगम के 35 लोग कर रहे हैं।नोट गिनती के लिए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.