भाजपा की जीत पर होली गीत संग झूमे भाजपाई
विधायक बचौल ने सभी एमएलसी पद पर जीत का परचम लहराने का किया दावा
मधुबनी-नगर के एक निजी होटल के सभागार में भाजपाइयों ने सांसद अशोक यादव के नेतृत्व में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया!जिसमें विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल,विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर,पूर्व विधायक रामदेव महतो,एमएलसी प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष शंकर झा,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!
पांच राज्यों में से चार राज्यों में भाजपा की भारी जीत से उत्सहित सभी ने ऑर्केस्ट्रा की डीजे धुन पर बज रही एक पर एक होली गीत पर जमकर झूमे साथ ही एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं संग बधाई दिया!इस मौके पर लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गई थी!जिसका सभी ने आनंद लिया!
होली के रंग से सरोबार विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश के चुनावी रैली में बोले थे की हमारे कार्यकर्ता 10मार्च को होली मनाएंगे!10मार्च को भी होली मनाये थे और आज पुनःभाजपा की भारी जीत पर विजय जुलूस के रूप में होली मना रहे है!उन्होंने बिहार में होनेवाले एमएलसी चुनाव में सभी एनडीए प्रत्याशियों की जीत का परचम लहराने का दावा किया है!