चीन ने चांगचुन शहर में लगाया लॉकडाउन
बीजिंग। चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया। चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है। इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा।
वहीं गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और परिवहन सम्पर्क निलंबित कर दिए गए हैं। चीन में शुक्रवार को देशभर में स्थानीय संचरण के 397 और मामले सामने आये, जिनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में आये हैं। शहर के भीतर केवल दो मामले सामने आये। हालांकि, अधिकारियों ने महामारी के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत एक या अधिक मामले वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का संकल्प लिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.