जरीन खान की मां आईसीयू में है भर्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन की मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एक्ट्रेस की मां की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। इस बात की जानकारी जरीन खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने फैंस से अपनी मां के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरी मां की तबीयत दोबारा खराब हो गई है। इस वक्त वह आईसीयू में हैं। प्लीज उनके लिए दुआ करें।’ इस पोस्ट को शेयर करते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी मां की सलामती की दुआएं मांगने लगे। उनके प्रशंसक कमेंट के जरिए उनकी मां के जल्द ठीक हो जाने की बात कह रहे हैं। जरीन का यह इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब तक लाखों की संख्या में लोग लाइक कर चुके हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.