ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटरीना कैफ ने शुरू की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि उन्होंने श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली अपनी आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग को शुरू कर दिया है।

इस फिल्म की शूटिंग को शुरू होने की जानकारी उन्होंने सेट से तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटो में क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है, जिसके बराबर में एक विनाइल रिकॉर्ड प्लेयर भी दिख रहा है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘गुड लक के।’ आपको बता दें, कि विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की इस फिल्म की शूटिंग को पिछले साल क्रिसमस के मौके पर बड़े पैमाने पर शूट को शूरू किया गया था। फिल्म के पहले शेड्यूल को मुंबई में शूट किया गया था।

वहीं, पिछले साल क्रिसमस के मौके पर महूशर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस की घोषणा की थी। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.