ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 साल के फिक्सड डिपाॅजिट पर यहां मिलेगा 7% ब्याज, चेक करें डिटेल्स

Fixed Deposit Interest Rates: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने से डरते हैं और आप ज्यादा रिस्क लेना भी पसंद नहीं करते हैं तो आपके लिए एफडी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। फिक्सड डिपाॅजिट में निवेश का मतलब रिटर्न की गारंटी रहती है। होली से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ICICI बैंक की तरफ से एफडी की दरों में बढ़ोतरी की गई है। मौजूदा समय में एक ऐसा बैंक भी है जो 3 साल के एफडी पर 7% तक ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्माॅल फाइनेंस बैंक (Suryodaya Small Finance Bank) ने भी एफडी की दरों में बदलाव किया है। बैंक की तरफ दी गई जानकारी के अनुसार 3 साल एक एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7% ब्याज दे रहा है। एफडी की दरें 10 मार्च 2022 से प्रभावी हैं। बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जा रहा है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल के एफडी पर 7.50 ब्याज मिलेगा।

बैंक 7 से 45 दिन के एफडी पर 3.25% ब्याज दे रहा है। 46 से 90 दिन के एफडी पर 4.25% ब्याज और 91 से 6 महीने की एफडी पर 4.75% ब्याज, वहीं 6 महीने से 9 महीने तक के एफडी पर 5.25% और 9 महीने से 1 साल तक के एफडी पर 5.75% ब्याज मिल रहा है। सूर्योदय स्माॅल फाइनेंस बैंक एक साल से एक साल 6 महीने की एफडी पर 6.50% ब्याज और 1 साल 6 महीने से अधिक और 2 साल के एफडी पर 6.50% ब्याज दे रहा है। 2 साल या उससे अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर बैंक 6.25% ब्याज बैंक की तरफ से दिया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.