ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोहित शेट्टी आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं

रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में एक्शन सीन्स देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं। आज यानी 14 मार्च को रोहित शेट्टी अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 मार्च 1974 को मुंबई में हुआ था। रोहित शेट्टी ने अब तक ‘सिंबा’, ‘सूर्यवंशी’, ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इतना ही नहीं, उनकी आने वाली फिल्मों का भी फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन रोहित शेट्टी के लिए ये सब कुछ पाना इतना आसान नहीं था। आज हम आपको रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर उनके करियर के बारे में बताते हैं, जिसमें उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी और पिता एम.बी शेट्टी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे। उनकी मां बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट थीं और पिता स्टंटमैन थे, जिन्होंने हिंदी और कन्नड़ की कई फिल्मों में काम किया था। रोहित शेट्टी जब पांच साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। हालात ये हो गए थे कि घर का सामान भी बेचना पड़ गया था, जिस वजह से वह भी कम उम्र में काम करने लगे थे।रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कदम रखा था। वह अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे, तब उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘सुहाग’ में अक्षय कुमार के बॉडी डबल का रोल किया था। फिल्म ‘हकीकत’ में तब्बू नजर आई थीं। इस फिल्म में तब्बू की साड़ियां प्रेस करने के लिए रोहित शेट्टी को असाइन किया गया था। इसके बाद वह ‘जुल्मी’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘हिंदुस्तान की कसम’ और ‘राजू चाचा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। रोहित शेट्टी की पहली कमाई महज 35 रुपये थी और उन्हें इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

रोहित शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रोहित शेट्टी ने कहा था, ‘लोगों को लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं तो मेरा सफर आसान रहा। जब मैंने काम करना शुरू किया तब मुझे केवल 35 रुपये मिलते थे। कई बार ऐसा हुआ जब मुझे खाने और ट्रैवल के बीच किसी एक को चुनना पड़ा। कभी मुझे खाना छोड़ना पड़ता था तो कभी ट्रैवल।’रोहित शेट्टी बेशक एक समय पर 35 रुपये कमाते थे, लेकिन वह आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये की है। वह हर महीने 2-3 करोड़ की कमाई करते हैं। वह एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.