लक्ष्य सेन को खिताबी मुकाबले में मिली हार
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें खिताबी मुकाबले में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को सीधे सेटों में 18-21, 15 -21 से हार मिली।
भारत की बैडिमिंटन सनसनी 20 वर्षीय लक्ष्य ने इससे पहले सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उलटफेर किया था। भारतीय खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और विश्व नंबर 1 खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन को कड़े मुकाबले में 21-13, 12-21, 22-20 से मात दिया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.