अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अमेरिकी दूत बनाया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अपना दूत मनोनीत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं और बीते कई सालों से वह अमेरिका में रह रही हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली बढ़ी हैं।
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राजदान समेत कई अन्य राजनयिकों की नियुक्ति का भी एलान किया। शैफाली राजदान दुग्गल दो बच्चों की मां हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में लंबा अनुभव है। वह महिला व मानवाधिकारों की पैरवीकर्ता रही हैं। वह अमेरिका के होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय परिषद में रही हैं। वर्तमान में वह पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की सलाकार बतौर सेवाएं दे रही हैं। राजदान ह्यूमन राइट्स वॉच की सैनफ्रांसिस्को समिति की सदस्य और वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल की सदस्य हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.